फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तहसीलदार ने चार दिन पहले कराई पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बरेली-पीलीभीत हाईवे किनारे पेट्रोल पंप के निकट पड़ी बेशकीमती भूमि पर कब्जे को लेकर डॉक्टर और सराफ के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। चार दिन पहले तहसीलदार ने पुलिस के साथ जाकर भूमि की पैमाइश कराई थी। उसे रविवार को डॉक्टर ने पलट डाला और अपने पूर्व स्थान पर ही निर्माण कराना शुरू कर दिया। जैसे ही इसकी भनक सराफ को लगी तो वह अपनी पत्नी, पुत्री और पुत्र के साथ मौके पर जा पहुंचे और डॉक्टर द्वारा किए गए निर्माण कार्य को उखाड़ फेंका।
विज्ञापन

निर्माण कार्य को उखाड़ फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बुधवार को तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह राजस्व टीम और कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव के साथ स्थल पर पहुंचे और इस भूमि की पैमाइश कराई थी। अपने सामने निशान लगवाए थे। राजस्व टीम ने चिकित्सक की ओर से करीब आठ फुट भूमि निकालते हुए सराफ को दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें