बरेली। सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम के साथ नोकझोंक व हंगामा हुआ। इसके बाद टीम को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देकर लौटना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक एक महिला ने सीएम पोर्टल पर बाग बिग्रटान में 38 दुकानें लगाने की शिकायत की थी। इसकी जानकारी होने पर महापौर उमेश गौतम ने सोमवार टीम को मौके पर भेजकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। टीम को देखते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और नोकझोंक की। इसके बाद टीम लौट आई। संवाद