बरेली। भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल उर्फ कल्लू धर्म परिवर्तन के अपने बयान के 24 घंटे के अंदर ही पलट गए। सोमवार को वीडियो जारी कर कहा कि वरिष्ठ नेताओं ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिते हुए हिंदू धर्म न छोड़ने की सलाह दी है। वैसे भी मैं सनातनी हूं। वीडियो में वह नारे लगाते भी दिख रहे हैं। एक दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपना दर्द साझा करते हुए मुस्लिम धर्म अपनाने की बात लिखी थी। लिखा था कि कोर्ट ने उन्हें निर्दोष करार दिया। इसके बावजूद उनके दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। पार्टी के किसी नेता ने उनकी मदद नहीं की। अब भी सुनवाई नहीं हुई तो 15 दिन के अंदर मुस्लिम धर्म अपना लूंगा। अब उन्होंने पल्टी मारते हुए कहा कि उनके पास पिस्टल व एक बंदूक है। घटना के बाद सुभाषनगर पुलिस ने पिस्टल जब्त कर ली है। मुकदमे में निर्दाेष करार देने के बाद अभी तक पिस्टल नहीं मिली। इसके अलावा एक बंदूक है। डीएम ने दोनों असलहों के लाइसेंस निरस्त कर दिए। भाजपा नेता की मानें तो डीएम के आदेश के खिलाफ वह मंडलायुक्त के यहां अपील करेंगे।