फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विकास कार्यों की जांच के लिए टीम खाली हाथ लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। नगर पालिका परिषद नवाबगंज में हुए विकास कार्यों की जांच के लिए आई जांच टीम खाली हाथ लौट गई। इससे पूर्व सरकारी धन का दुरुपयोग करने को लेकर भाजपा नेता ने प्रमुख सचिव से शिकायत की थी। प्रमुख सचिव की शिकायत पर जांच को पहुंची टीम ने जब शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाया तो उन्होंने असमर्थता जताते हुए मना कर दिया। बाद में टीम बिना जांच किए ही बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व विस्तारक सचिन रस्तोगी अपने परिवार के साथ नगर के मोहल्ला पुराना ब्लॉक में रहते हैं। भाजपा नेता ने नगर पालिका परिषद नवाबगंज में हुए विकास कार्यों में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। बताया कि कस्बे में नक्शा बनवाने के नाम पर रुपये की मांग की जा रही है। सीसी रोड, नाली निर्माण, होली गेट के पास नाला निर्माण, पिंक बूथ पर निर्माण कार्य, बजार रोड पर यूरिनाॅल की जांच, बिजौरिया रोड के सुंदरीकरण के साथ ही कस्बे में कराए गए मरम्मत कार्यों के नाम पर सरकारी धन का बंदरबाट किया गया है।
अपर जिलाधिकारी स्थानीय निकाय के आदेश पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण, अभियंत्रण विभाग बरेली को जांच कर दो दिन में आख्या देने के निर्देश दिए गए। बुधवार को विनय कुमार शर्मा अधिशासी अभियंता ग्रामीण, अभियंत्रण विभाग बरेली और नगर पालिका परिषद के जेई कैलाशचंद्र ने मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता को बुलाया। जेई कैलाशचंद्र ने बताया कि अब दोबारा एक बार फिर तिथि नियत कर जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें