फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की टीम ने किया यार्ड का निरीक्षण

Thu, 01 Sep 2016 01:37 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
‌िननिरीक्ष्‍ाण्‍ा
विज्ञापन
 मुरादाबाद से आए अफसरों की टीम ने रेलवे जंक्शन यार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने यार्ड में गंदगी और घास खड़ी देखकर नाराजगी जताई। फिर प्लेटफार्म और रेलवे परिसर का निरीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन पर ट्रेनों को प्लेटफार्म तीन और चार पर ले जाने में मुश्किल होती है। अक्टूबर में चौपुला स्थित निर्माणाधीन पुल के गार्डर बदले जाने है। गार्डर बदलने के दौरान ब्लाक लिया जाएगा। ट्रेनों को प्लेटफार्म तीन और चार पर ले जाने के लिए जंक्शन यार्ड को अपग्रेड किया जाएगा है। इसकी योजना बनाने के साथ तैयारी शुरू कर दी गई। बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे सीनियर डीओएम विवेक शर्मा, सीनियर डीओएम जी धर्मसिंह, सीनियर डीएमई वीके चड्ढा बरेली जंक्शन पहुंचे। यहां ट्रेन से उतरने के बाद अफसरों की टीम सीधे रेलवे यार्ड में गई। जहां उन्हें गंदगी और घास खड़ी मिली। इस पर अफसरों ने खासी नाराजगी जताई। अफसर काफी देर तक यार्ड में रहे और पटरियों इधर-उधर करने संबंधी आपस में बातचीत की। इसके बाद अफसरों ने प्लेटफार्म दो, तीन और चार पर जाकर देखा और स्थानीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

फाटक तोड़ने के आरोप में ट्रक चालक पकड़ा
बरेली। बृहस्पतिवार को ट्रक की टक्कर लगने पर हुलासनगला रेलवे फाटक टूट गया। आरोपी ट्रक चालक को मौके पर दबोच लिया गया। पकड़ा जाने वाला अमरोहा के डिडौली का आलमगीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें