फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पंचायत अध्यक्ष समेत दो पर लटकी कार्रवाई की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली/आंवला। भाजपा मंडल अध्यक्ष व पूर्व सभासद की शिकायत पर हुई जांच के बाद नगर पंचायत सिरौली में वित्तीय अनियमितताएं पाए जाने पर मंडलायुक्त की ओर से पंचायत अध्यक्ष व तत्कालीन ईओ पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व सभासद यशु गुप्ता ने बताया कि उनके द्वारा पिछले साल पंचायत में कराए जा रहे कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मंडलायुक्त से की गई थी। शिकायती पत्र के साथ पशु धन मंत्री व पूर्व सांसद का पत्र भी संलग्न था। शिकायत के आधार पर मंडलायुक्त द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी द्वारा जांच की गई थी।
जांच में पिछले साल नालों की सफाई व निर्गुन शाह मियां की मजार के समीप कूडे को हटाने के लिए किराये पर ली गई जेसीबी पर 58000 रुपये का व्यय, फाॅगिंग मशीन की मरम्मत कार्य में 25,252 रुपए का व्यय किया जाने के मामले में जांच समिति को अनियमिताएं मिली हैं। इसके अलावा पिछले साल सर्दी के मौसम में अलाव जलाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए। जिस फर्म द्वारा चार लाख रुपये का बिल प्रस्तुत किया गया था। इस मामले में जांच समिति द्वारा अलाव जलाने की तो पुष्टि की गई है, लेकिन शासन द्वारा निर्धारित जैम पोर्टल से आपूर्ति न किया जाना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशु गुप्ता ने बताया कि मामले में अपर आयुक्त प्रीति जायसवाल ने डीएम को 19 नवंबर को पत्र भेजकर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें