फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिन भर धूप ने सताया, शाम को बारिश से मौसम खुशगवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हवा का रुख बदलने के बाद चार दिन तक धूप और उमस से बेहाल हुए शहरवासियों पर सोमवार को बारिश राहत बनकर बरसी। करीब 20 मिनट तक बारिश के बाद मौसम खुशगवार हुआ। विशेषज्ञ ने अनुकूल माहौल पर तीन दिन बादल मंडराने और बारिश का भी अनुमान जताया है।
विज्ञापन

सोमवार को दिनभर तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को बेहाल किया, लेकिन शाम ढलते ही मौसम ने करवट ले ली। आसमान में घने बादल छा गए और ठंडी हवा चलने लगी। मौसम सुहाना होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और शहर की सड़कों पर फिर रौनक लौट आई।
चार दिनों से पड़ रही गर्मी से खासी राहत मिली। मौसम सुहावना होते ही पार्क, बाजार, सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई। हवा ठंड का अहसास कराती रही। दिन में तेज धूप से पारा एक डिग्री बढ़त के बाद 37.9 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम पारा सामान्य स्तर पर 26.5 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, मंगलवार से मौसम में बदलाव की संभावना थी पर सोमवार को अनुकूल माहौल बनने से बारिश हो गई। रात में भी तेज हवा और रुक-रुककर बारिश जारी रही। लोगों से आंधी में सुरक्षित स्थान पहुंचने की अपील है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें