फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसीने से तरबतर करने लगी धूप, रात में जारी है कोहरे का कहर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। घने कोहरे का असर सोमवार को भी जारी रहा, लेकिन दोपहर में तेज धूप ने लोगों को पसीने से तरबतर करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने करीब तीन दिनों तक तेज धूप होने और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त दर्ज होने की बात कही है। हालांकि, इसके बाद बादल मंडराने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, हवाओं की दिशा सुबह पश्चिम उत्तर पश्चिम और दोपहर में पूर्व उत्तर पूर्व हो गई। इससे आसमान साफ रहा और चटख धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया। इसके असर से अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.8 डिग्री और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने तीन दिनों तक सुबह शाम कोहरा छाने और दिन में तेज धूप होने का अनुमान जताया है। नमी का स्तर 85 फीसदी दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें