बरेली। बीएल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी 12वीं की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता, डायरेक्टर वरुण गुप्ता और योगीश गुप्ता के साथ प्रिंसिपल सोनम कोडेशिया, कोऑर्डिनेटर दिशा सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस उत्कृष्ट परिणाम पर हर्ष जताया है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।
विद्या वर्ल्ड स्कूल का शत-प्रतिशत रहा परिणाम
बरेल। इस वर्ष सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में विद्या वर्ल्ड स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। छात्रा गौरी गुप्ता ने 97.2 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रणवीर सक्सेना ने 95.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि नेहा सिंह 94 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे पायदान पर रहीं। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक और निदेशक रवि प्रकाश अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ. योहान कुंवर और उप-प्रधानाचार्य डॉ. संयोगिता चौधरी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी हैं।