फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अनुशासनहीनता के आरोप में छात्र निलंबित

Wed, 17 Dec 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्लांट साइंस विभाग के एमएससी प्रथम वर्ष के छात्र अजीत यादव को निलंबित कर कैंपस में आने से प्रतिबंधित कर दिया है। छात्र पर आरोप है कि उसने सीनियर छात्राओं के साथ गाली-गलौज की। बाहरी छात्रों के साथ मिलकर छात्राओं को परेशान किया और एक सीनियर छात्र को जान से मारने की धमकी भी दी। चीफ प्रॉक्टर रवेंद्र सिंह ने 15 दिन बाद छात्र को माता-पिता के साथ आने के लिए कहा है।
विज्ञापन

उधर, आरोपी छात्र अजीत ने कहा कि उसने छात्राओं से कोई दुर्व्यवहार या अभद्रता नहीं की है। यह बात सीनियर छात्राओं से भी पूछी जा सकती है। शनिवार को वह कैंटीन के पास खड़ा था तो दोनों सीनियर छात्राएं उसे देखकर हंस रही थीं। उसने पूछा कि क्या हुआ तो वे बिना कुछ कहे चली गईं। इस पर कॉल कर वही सवाल पूछ लिया। दस सेकंड से भी कम बात हुई थी। सीनियर छात्रा ने कहा था कि कैंपस के ऑफिस में मिलना तब बताऊंगी।
सोमवार को वह दो दोस्तों के साथ पहुंचा तो सीनियर छात्रा अन्य छात्राओं के साथ दबाव बनाने लगी। अजीत ने कहा कि वह माफी मांगने के लिए भी तैयार था। फिर भी उसके विरुद्ध कार्रवाई कर दी गई। उसके साथ रहने वाले दो दोस्तों को बाहरी होने के कारण हवालात में रात बितानी पड़ी। दोनों को छुड़ाने के लिए वह गया तो पुलिस ने उसे भी बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें