फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो किसानों के पुआल के ढेर में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में मंगलवार रात पशुओं के चारे के लिए रखे दो किसानों के पुआल के ढेर में किसी खुराफाती ने आग लगा दी। पुआल के साथ किसानों के सिंचाई को रखे प्लास्टिक पाइप भी जल गए। आग से किसानों को हजारों रुपये की क्षति पहुंची। 12 दिनों के अंतराल में पुआल में ढेर में आग लगाने की गांव में तीसरी घटना है। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव मिर्जापुर निवासी जगलाल मौर्य का मिर्जापुर व शहबाजपुर गांव के बीच निजी नलकूप है। उन्होंने अपनी तेरह बीघा धान की फसल का पुआल अपने नलकूप पर लगा दिया था। मिर्जापुर गांव की रहने वाले महेंद्र पाल ने भी सात बीघा धान का पुआल भी वहीं पर रख दिया था। जागन लाल के निजी नलकूप के सिंचाई वाले पाइप भी पुआल के पास में रखे हुए थे। रात में किसी खुराफाती ने पुआल के ढेर में आग लगा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें