बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की आवाज प्रदेश सरकार तक पहुंची और आयुष्मान मरीजों के इलाज के बाद अस्पताल और चिकित्सकों के अटके करोड़ों रुपये का भुगतान अब जारी होना शुरू हो गया है। अब केंद्र सरकार से मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग है।आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह की ओर से अर्बन कन्वेंशनल हॉल में आयोजित रात्रि भोज कार्यक्रम में पहुंचे आईएमए यूपी अध्यक्ष डॉ. पीके अग्रवाल ने ये बातें कहीं।
बताया कि प्रदेश सरकार ने आईएमए की मांग पर 50 से कम बेड वाले अस्पतालों के पंजीकरण नवीनीकरण को पांच वर्ष के लिए मंजूर कर लिया है। जिससे अस्पताल संचालकों को खासी राहत मिली है। कहा कि आईएमए बरेली ने ही आयुष्मान योजना के बकाया भुगतान की आवाज उठाई थी।
भारत-पाक सीमा पर तनाव की स्थिति अभी पूरी तरह थमी नहीं है, अगर जरूरत पड़ी तो आईएमए हरसंभव सहयोग करेगा। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने भांगड़ा भी किया। इस दौरान डॉ. रतनपाल सिंह, डॉ. शिवम कामथान, डॉ. रविश अग्रवाल, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. दुष्यंत कुमार, डॉ. सुदीप सरन व अन्य चिकित्सक और उनके परिजन मौजूद रहे। ब्यूरो