फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी का निकाह नहीं रुकवा पाई प्रेमिका

Sun, 21 Feb 2016 02:17 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमी की शादी रुकवाने पहुंची प्रेमिका को पहुंचने में देरी हो गई। जब वह पहुंची तब तक उसके प्रेमी का कैंट की लड़की से निकाह हो चुका था। उसने काफी हंगामा किया और निकाहनामा की फोटो कॉपी लेकर चली गई।  
विज्ञापन

दिल्ली के सन लाइक कॉलोनी के सराय काले खां निवासी एक युवती का पड़ोस के ही रहने वाले शाहिद से प्रेम प्रसंग था। डेढ़ साल पहले दोनों के घरवालों की रजामंदी से मंगनी भी हो गई थी और काफी लेनदेन भी हुआ था। इसके बाद मामला बिगड़ गया और एक साल पहले मंगनी टूट गई। लड़की ने सन लाइक कॉलोनी थाने में तहरीर दी, जिसकी सुनवाई मध्यस्थता केंद्र में चल रही है। इसी दौरान शाहिद का रिश्ता कैंट के सदर बाजार की रहने वाली लड़की से तय हो गया। शनिवार को उसकी बारात आई। इसकी जानकारी पाकर शाहिद की प्रेमिका यहां तीन बजे शादी रुकवाने पहुंच गई, लेकिन तब तक शाहिद का निकाह हो चुका था। वह दुल्हन को विदा कराकर दिल्ली के लिए रवाना भी हो गया था। युवती को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने हंगामा किया। युवती थाने पहुंची तो पीछे से काफी भीड़ भी थाने पहुंच गई। युवती ने इंस्पेक्टर कैंट ब्रजेश सिंह से शाहिद के निकाहनामा की फोटा कॉपी दिलवाने की मांग की। इस पर उसे फोटो कॉपी दिलवा दी गई। इसके बाद वह दिल्ली चली गई। युवती का कहना था कि उसे एक सबूत तो मिल गया कि शाहिद ने उसे धोखा देकर दूसरी युवती से शादी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें