फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल प्रणाली से बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-दिल्ली के बीच ट्रेनों की समयबद्धता में आएगा सुधार
विज्ञापन

बरेली। दिल्ली-बरेली-लखनऊ रेलखंड को ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल प्रणाली से लैस किया जाएगा। इससे सुरक्षा, संरक्षा सुनिश्चित होने के साथ ही ट्रेनों की औसत गति में भी सुधार होगा। महरौली-डासना के बीच काम पूरा हो चुका है। गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच जल्द काम शुरू हो जाएगा।
लखनऊ-दिल्ली की दूरी 492 और लखनऊ से बरेली की दूरी 240 किमी है। वर्ष 2024-25 में इस ट्रैक पर मरम्मत, पटरियां, स्लीपर और गर्डर बदलने के काफी काम पूरे हो चुके हैं। इसके बावजूद ट्रेनों की रफ्तार सौ के पार नहीं पहुंच सकी। अभी सिग्नलों के बीच दूरी ज्यादा है। एक ट्रेन के पास होने के बाद ही दूसरी को ग्रीन सिग्नल दिया जाता है। ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल सिस्टम के तहत हर डेढ़ किलोमीटर पर सिग्नल लगाए जाएंगे। इससे एक ट्रेन के गुजरने के बाद पीछे आ रही दूसरी ट्रेन को सिग्नल मिलने में देरी नहीं होगी। इससे ट्रेनों की गति 10-15 फीसदी तक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

महरौली-डासना रेलखंड पर काम पूरा
दिल्ली-लखनऊ रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली के लिए वर्ष 2023-24 में स्वीकृति मिली थी। महरौली-डासना के बीच ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल प्रणाली का काम इसी वर्ष पूरा हुआ है। अब एक समय में एक से अधिक ट्रेनाें को पास किया जा सकता है। इससे यहां ट्रेनों की रफ्तार में सुधार हुआ है। संवाद
विज्ञापन


ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल प्रणाली से सुरक्षा, संरक्षा और समयबद्धता सुनिश्चित होगी। मुरादाबाद मंडल में काम शुरू हो गया है। इससे ट्रेनों की औसत गति बढ़ेगी और यात्रा का समय घटेगा। - आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें