फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 ब्लाक तो सपा के हो गए, चार में होगा चुनाव

Sat, 06 Feb 2016 01:19 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चुनाव से पहले ही सत्ताधारी सपा ने जिले के 15 मेें से 11 ब्लाकों पर कब्जा कर लिया। इन ब्लाकों में सपा प्रत्याशियों के अलावा किसी और ने नामांकन की नहीं कराया। नतीजतन, इनमें निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। अब सिर्फ चार ब्लाकों में ही चुनाव होना है। बिथरीचैनपुर ब्लाक में सपा बसपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह से और भदपुरा ब्लाक में अपने ही बागी नरोत्तम गंगवार मुन्ना से जूझ रही है। इनके अलावा शेरगढ़ से भाजपा प्रत्याशी के आने के कारण और नवाबगंज ब्लाक में तीन पर्चे दाखिल होने से चुनाव हो सकते हैं।
विज्ञापन

क्यारा, भोजीपुरा, बहेड़ी, दमखोदा, फरीदपुर, भुता, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, आलमपुर जाफराबाद, मझगवां और रामनगर ब्लाकों में शुक्रवार को नामांकन वाले दिन सपा प्रत्याशियों की ओर से ही पर्चा दाखिल किया गया। क्यारा में मौजूदा ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सिंह के चाचा चौधरी धर्मपाल सिंह, भोजीपुरा में मौजूदा ब्लाक प्रमुख योगेश पटेल, बहेड़ी में मौजूदा ब्लाक प्रमुख कनक चौधरी, दमखोदा में बहेड़ी विधायक अताउररहमान के भाई की पत्नी परवीन सिद्दीकी, फरीदपुर में मौजूदा ब्लाक प्रमुख संजय यादव की पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख सीमा यादव, भुता में पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव के भाई जगमोहन सिंह यादव, मीरगंज में राजीव गुप्ता, फतहेगंज पश्चिमी में प्रीति यादव, आलमपुर जाफराबाद में सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव के भतीजे मौजूदा ब्लाक प्रमुख आदेश सिंह गुड्डू, मझगवां से ममता देवी और रामनगर से अनुराधा यादव ब्लाक प्रमुख होंगी। शेरगढ़ में सपा प्रत्याशी सुमनलता गंगवार के मुकाबले भाजपा की रागिनी गंगवार ने नामांकन कराया है। नवाबगंज में सपा प्रत्याशी विनोद कुमार के खिलाफ मुकेश बाबू और हेतराम ने भी पर्चे भर दिए हैं। बिथरीचैनपुर ब्लाक में तीन पर्चे भरे गए। बसपा से मौजूदा प्रमुख देवेंद्र सिंह के मुकाबले सपा से विजेंद्र सिंह और  मुन्नू बाबू ने नामांकन कराया। भदपुरा ब्लाक में सपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम गंगवार का रास्ता रोकने के लिए सपा के बागी बने मौजूदा ब्लाक प्रमुख नरोत्तम दास मुन्ना के चुनाव लड़ने से टक्कर जोरदार हो गई है। हालांकि पुरुषोत्तम ने अपने भाई रमेश गंगवार का भी नामांकन करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें