फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरीः सिपाही दंपती ने जहर खाया, भर्ती

विज्ञापन
poision - फोटो : demo photo
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला राजगढ़ में किराए के मकान में रह रहे सिपाही प्रमोद कुमार (35) और उनकी पत्नी पुष्पा (30) ने बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे जहर खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाही की तैनाती पुलिस लाइन में है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर जो उनकी प्रमोद कुमार से बात हुई, उसके मुताबिक प्रमोद कुमार ने चूहा मारने की दवा खा ली है। बताया कि उसे जहर खाता देख पत्नी ने भी जहर खा लिया। वहीं, उनके गनर की खबर के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने इसे अफवाह बताया। कहा कि वह छह- सात साल से बीमार है। बताया कि सिपाही और उसकी पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी घटना के कारणों का पता नहीं चला है। सिपाही के परिजन को सूचना दी गई है। उधर, मामले में एसपी विजय ढुल ने बताया कि अभी सबके पहली प्राथमिकता पीड़ित को उचित इलाज मुहैया कराना है। बाकी कारण और कार्रवाई पीछे की बात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें