आंवला। सोमवार शाम परिजनों की फटकार की डर की वजह से दो बच्चे घर छोड़कर चले गए। सूचना मिलने पर पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गयी है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव से एक परिवार के दो बच्चे पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन अपने घर ले आए। मोबाइल घर में छोड़कर बच्चे गांव में खेलने चले गए। इधर, काफी खोजबीन के बाद पड़ोसी को अपना मोबाइल मिल गया। इसकी जानकारी जब बच्चों को हुई तो उनको लगा कि उनकी इस हरकत से परिजन काफी नाराज होंगे। इस भय से 13 वर्षीय भाई व बहन सोमवार शाम घर से कहीं चले गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस बच्चों की तलाश कर रही है। संवाद