फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गन्ने की बसंतकालीन बुआई में विधि ट्रेंच अपनाएं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अपर गन्ना आयुक्त (विकास) ने वीके शुक्ला ने द्वारिकेश चीनी मिल पर द्वार पर सोमवार को आयोजित बसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया। किसानों से स्वीकृत गन्ना प्रजाति गन्ना बोने, बुआई की ट्रेंच विधि अपनाने पर जोर दिया। उप गन्ना आयुक्त राजीव राय ने मृदा परीक्षण कराने, संतुलित उर्वरक के प्रयोग तथा फार्म मशीनरी बैंक से कृषि यंत्र लेने के लिए प्रेरित किया। गन्ना किसान संस्थान शाहजहांपुर के सहायक निदेशक शोध पीके कपिल और डॉ. अरविंद कुमार ने वैज्ञानिक विधि से गन्ना बोने के तरीके बताए। उन्होंने गन्ना समिति/परिषद फरीदपुर के नव निर्मित कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने कहा कि अगर बुआई में ट्रेंच विधि अपनाएंगे और देखरेख करेंगे तो शामली तरह बरेली जिले में भी औसत पैदावार 776 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 1036 क्विंटल हो सकती है। इसके लिए किसानों को उन किसानों के खेत देखना चाहिए जो अधिक पैदावर ले रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें