फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली दी तो दुकानदार ने ग्राहक को मार डाला

विज्ञापन
मेघनाद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

क्योलड़िया के गांव बबुरा में वारदात, शराब के नशे में बीड़ी का बंडल लेने गया था युवक
विज्ञापन

चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट, तीन गिरफ्तार

नवाबगंज/क्योलड़िया। क्योलड़िया के बबुरा गांव में शनिवार देर रात बीड़ी का बंडल लेने पहुंचे एक युवक ने मामूली बहस के बाद दुकानदार को गाली दी तो दुकानदार ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने वहां दम तोड़ दिया। दुकानदार समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने तीन को हिरासत में ले लिया है।
बबुरा गांव में रहने वाले 37 वर्षीय मेघनाथ खेती करते थे। बताया जाता है कि शनिवार रात उन्होंने शराब पी ली थी और करीब 11 बजे नशे में रमेश कुमार की किराना की दुकान पर बीड़ी का बंडल लेने गए थे। पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों में गालीगलौज हो गई जिस पर रमेश ने मेघनाथ पर धारदार धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल होने के बाद मेघनाथ चिल्लाते हुए घर की ओर दौड़े। परिवार के लोग उन्हें निजी अस्पताल में ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर गांव पहुंचे एसपी देहात डॉ. संसार सिंह, सीओ प्रभात कुमार वर्मा ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की एफआईआर में गांव के ही सुरेश कुमार, रमेश कुमार, राकेश कुमार, मंगली राम और महेश कुमार को नामजद किया गया है। पुलिस ने इनमें से तीन को पकड़ लिया है। गांव वालों के मुताबिक शनिवार शाम मेघनाथ का गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक से भी विवाद हुआ था। उसने मेघनाथ को देख लेने की धमकी दी थी।

बारह साल पहले छोड़ गई थी पत्नी

सूत्रों के मुताबिक मेघनाथ का गांव की एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर मेघनाथ और उसकी पत्नी धर्मवती में झगड़ा होता था। आखिरकार नाराज होकर मेघनाथ की पत्नी बेटे अनिल को लेकर मायके चली गई और तब से मायके में ही रह रही है। मेघनाथ की हत्या की सूचना दिए जाने के बावजूद वह रविवार शाम तक ससुराल नही पहुंची थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें