बरेली कॉलेज रोड से पुराना रोडवेज वाली रोड पर सीवर लाइन का टूटा हुआ ढक्कन राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। आसपास के लोगों ने बताया कि यह ढक्कन समय से टूटा पड़ा है। कई बार मामले की शिकायत नगर निगम में की है, लेकिन अभी तक उसे ठीक नहीं कराया गया। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खां वारसी ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ठीक करने की मांग की है। बताया कि यह मार्ग शहर के व्यस्त इलाकों में से एक है, जहां 24 घंटे राहगीरों का दबाव रहता है। इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।