फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड काउंसलिंग के पहले दिन सर्वर ने रुलाया

Wed, 07 Jun 2017 01:27 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
The server rushed on the first day of BEd Counseling - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बीएड काउंसलिंग के पहले दिन सर्वर ने खूब रुलाया। दोपहर में करीब डेढ़ घंटा सर्वर ठप रहा। बाकी समय भी सर्वर स्लो रहने से अभ्यर्थियों को अपनी बारी का काफी इंतजार करना पड़ा। हालांकि पहले दिन कम अभ्यर्थियों के होने से ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। साढ़े दस बजे शुरू हुई काउंसलिंग ढाई बजे खत्म हो गई। 
विज्ञापन

पहले दिन एक से 6500 रैंक वालों की काउंसलिंग थी। बरेली के तीनों केंद्रों पर 304 अभ्यर्थी आवंटित थे। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 135 में से 95, फ्यूचर कॉलेज में 133 में से 100 और केसीएमटी में 123 में से 109 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई। काउंसलिंग के लिए सर्वर सुबह साढे़े दस बजे खुला, जबकि समय दस बजे का ही निर्धारित किया था। सर्वर खुलते ही स्लो हो गया। सेशन आउट से भी अभ्यर्थी बहुत परेशान हुए। 

दस्तावेजों के अभाव में कई लौटे मायूस
काउंसलिंग के पहले दिन ही कई अभ्यर्थी दस्तावेज ठीक न होने के कारण मायूस लौटे। कुछ महिला अभ्यर्थी, जो शादीशुदा थी, उन्होंने आय प्रमाण पत्र अपने पिता का लगाया था, जबकि नियमानुसार उनको अपने पति का आय प्रमाण पत्र लगाना चाहिए था। जाति प्रमाण पत्र छह माह से अधिक पुराना होने पर भी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग नहीं की गई। पास पड़ोस के जिलोें के साथ मुरादाबाद मंडल के भी अभ्यर्थी, अच्छी रैंक के बावजूद, काउंसलिंग नहीं करा पाए। हालांकि उनको दस्तावेज देने पर फिर मौका मिलेगा पर अच्छी रैंक से जो कॉलेज मिलता वो नहीं मिल पाएगा। 
विज्ञापन


बिना रिजल्ट वाले भी कई पहुंचे
इस बार बीएड में स्नातक फाइनल वालों को भी मौैका दिया गया। कई यूनिवर्सिटी ने अभी तक स्नातक का परिणाम जारी नहीं किया है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने ही प्रैक्टिकल के अंक न होने के कारण कई कॉलेजों के परिणाम जारी नहीं हो पाए। मार्कशीट न होने के कारण इनकी काउंसलिंग भी नहीं हो सकी। कुलसचिव साहब लाल मौर्या का कहना है कि जब स्नातक फाइनल वालों को अनुमति दी है तो उनको प्रॉविजनल एडमिशन दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह के कई मामले आए हैं, लखनऊ विवि को अवगत करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


आज इस रैंक तक वालों की होगी काउंसलिंग 
6501 से 16000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें