राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बरेली इकाई ने मंगलवार को आईएमए हाल में आयोजित गुरु वंदन-शिक्षक सम्मान समारोह में छह शिक्षकों को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता महासंघ के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ओमपाल सिंह ने समाज के निर्माण में शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अच्छा शिक्षक वही है जो बच्चों को जीवन कौशल का पाठ भी पढ़ाकर उनको बेहतर ढंग से जीना सिखा दे।
मुख्य अतिथि जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी जोधपुर राजस्थान के कुलपति डॉ. आरपी सिंह ने शैक्षिक गुणवत्ता के लिए शिक्षक और समाज के बीच सामंजस्य पर जोर दिया। उन्हाेंने सिलेबस में समाजोपयोगी बदलाव करने की बात कही। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने सारे शिक्षकों से आदर्श प्रस्तुत करने की अपील की। इस मौके पर कुलपति डॉ. आरपी सिंह, राजकीय आयुर्वेदिक कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. योगेश मिश्रा, केंद्रीय हिंदी समिति की सदस्य डॉ. फरीदा सुल्ताना, केडीईएम कालेज के रिटायर प्रवक्ता डीएल राना, शिक्षक सुदक्षणा आर्या और गजेंद्र पाल शर्मा को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता गंगाशील डिग्री कालेज के निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर ने की। श्री सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अनुपम कपूर, शैक्षिक महासंघ की प्रदेश संरक्षक कृष्णा शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा, अनुज शर्मा, पारस मणि, पंकज दत्त, डॉ. निर्भय सिंह, ऊषा शर्मा, सुधीर सक्सेना, अमित शर्मा, तान्या सिंह, मोना शर्मा और ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन शैलेष चौहान ने किया। कार्यक्रम संयोजक और महासंघ के बरेली-मुरादाबाद मंडल प्रभारी आशुतोष शर्मा ने आभार जताया।