फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो तरफ बनाई सड़क, बीच में 120 मीटर का हिस्सा नगर निगम ने छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम ने दो तरफ सड़क बनाने के बाद बीच का 120 मीटर लंबा हिस्सा अधूरा छोड़ दिया। बारिश के कारण हुए जलभराव से लोगों को खासी परेशानी हुई। क्षेत्रीय लोगों ने जल्द सड़क का बाकी हिस्सा बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

पम्मी खां वारसी, ताज खान, बिलाल खान ने कहा कि मलूकपुर से लेकर जसौली तक की मुख्य सड़क का निर्माण हुआ था। वहीं, मलूकपुर में जनरल स्टोर से लेकर होटल तक तक 120 मीटर सड़क को बिना बनाए छोड़ दिया। बारिश में सड़क पर पानी भरने से यह तालाब सी नजर आने लगती है। मुख्य सड़क का 120 मीटर टूकड़ा निचले स्तर पर आ गया है। बाइक और कार वाले दूर से ही ब्रेक लगा देते हैं, क्योंकि सड़क पर पानी की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है। पैदल लोगों के भी आने जाने में काफी परेशानी होती। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी क्षेत्रवासियों ने वायरल किया है। संवाद
विज्ञापन


निर्माण विभाग के इंजीनियरों को मौके पर भेजकर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। सड़क का टुकड़ा क्यों छोड़ा इसकी रिपोर्ट मांगी है।

- संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें