बरेली। जिले के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2025-26 (एक वर्षीय) और सत्र 2025-27 (दो वर्षीय) के लिए प्रवेश प्रक्रिया के पहले चरण के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विद्यार्थी अपना परिणाम http://www.scvtup.in या http://www.upvesd.gov.in/dte पर देख सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों को पहले चरण में सीट आवंटित की गई है, उन्हें http://www.scvtup.in से अपना ऑनलाइन आवंटनपत्र डाउनलोड करना होगा। इसके बाद उन्हें अपने सभी मूल दस्तावेजों और उनकी छायाप्रति के साथ संबंधित संस्थान परिसर में प्रवेश के लिए रिपोर्ट करना होगा। पहले चरण के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि आठ जुलाई (अवकाश सहित) निर्धारित की गई है। सभी आवंटित उम्मीदवारों को इस समयसीमा के भीतर अपना प्रवेश सुनिश्चित करना होगा। अधिक जानकारी के लिए सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जनपद में संचालित किसी भी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर सकते हैं। संवाद