फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 30 घंटे चला रेस्क्यू अभियान, खर्च हुई 12 लाख की रकम

Fri, 27 Mar 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट बस स्टैंड के पास नाले में गिरे हरदोई के रहने वाले तौहीद को बचाने के लिए नगर निगम ने करीब 30 घंटे का रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसमें निगम ने तमाम मशीन का उपयोग किया, पूरे अभियान में निगम ने 12 लाख रुपये खर्च कर दिए।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 9:30 बजे युवक सेटेलाइट बस अड्डे के पास नाले के पास बने चैंबर पर बैठा हुआ था, इसी दौरान वह नाले में गिर गया और डूब गया। आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन नाला गहरा होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना पुलिस व नगर निगम की पूरी टीम मौके पर पहुंच गई और युवक को तलाशने का प्रयास शुरू हुआ। चैंबर के आसपास नालों पर पत्थर पड़े थे जिसके चलते निगम ने क्रेन मंगाकर उसे हटवाया। इसके बाद 5 जेसीबी, 80 कर्मचारी, 3 वॉटर सक्शन पंप वाले टैंकर, 1 स्लैब काटने की पायलिंग मशीन को काम पर लगाया गया। पहले नाले का पानी व सिल्ट को निकाला गया, जिसमें काफी समय लगा। नाले में पानी का बहाव तेज होने के वजह से पीछे से आ रहे पानी को बोरी लगाकर रोका गया और उसके बाद युवक को ढूंढने का अभियान फिर से शुरू हुआ। बृहस्पतिवार सुबह तड़के उसका शव बरामद किया गया। नगर निगम के एक्सईएन राजीव राठी ने बताया कि 30 घंटे चले अभियान में करीब 12 लाख रुपये का खर्च आया है। मौके पर निगम की ओर से घटना स्थल के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई है जिससे कोई और वहां न जा सके। नाले पर जल्द ही निगम स्लैब डालकर उसे बंद कराएगा।
ये अधिकारी रहे मौजूद

ऑपरेशन के दौरान एडीएम सिटी सौरभ दुबे, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे थे। मौके पर मौजूद भीड़ को हटाने, बसों का संचालन दुरुस्त रखने और जाम की समस्या दूर करने के लिए पुलिस विभाग की टीम भी लगातार इस अभियान का हिस्सा रही। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय अभियान के दौरान सेटेलाइट चौकी पर कैंप करते रहे। इसके साथ ही एक अतिरिक्त इंस्पेक्टर, 10 दरोगा, 20 सिपाही, 18 यातायात पुलिसकर्मी भी इंटरसेप्टर वाहन के साथ तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें