फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एलायंस ग्रुप के भूमाफिया निदेशकों की बची संपत्ति भी होगी कुर्क, पुलिस ने कराई मुनादी

Fri, 07 Jul 2023 02:41 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

एलायंस बिल्डर्स के भूमाफिया निदेशकों को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। हाजिर न होने पर उनके खिलाफ नया मुकदमा दर्ज करने के साथ ही बची संपत्ति भी कुर्की की जाएगी। पुलिस ने फिलहाल सील हो चुकी कोठियों पर नोटिस चस्पा किया है। 
विज्ञापन
रमनदीप सिंह और अमनदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एलायंस बिल्डर्स के भूमाफिया निदेशकों की नई संपत्ति खोजना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। फिलहाल, पुलिस ने पहले सील हो चुकी कोठियों पर ही मुनादी कराकर भूमाफिया को चेतावनी दी है। तय अवधि में हाजिर न होने पर उनके खिलाफ नया मुकदमा दर्ज करने के साथ ही कुर्की की जाएगी।

विज्ञापन


एलायंस बिल्डर्स के भूमाफिया निदेशक डी-गैंग के सरगना रमनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, अरविंदर सिंह, हनी कुमार भाटिया व सतवीर सिंह के मॉडल टाउन स्थित आवासों पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने फरारी का नोटिस चस्पा कर धारा 82 की कार्रवाई पूरी की। इस दौरान ढोल बजाकर मुनादी कराई गई। आरोपियों के विरुद्ध यह कार्रवाई सुपर सिटी कॉलोनी मामले में हुई है।

ये भी पढ़ें- नहर में गिरी कार: सिंगापुर से लौटे मुस्तफा और उसके दोस्त की मौत, हादसे ने छीनीं दो परिवारों की खुशियां
विज्ञापन


सुपर सिटी रेजिडेंशियल सोसाइटी के महासचिव सुभाष झा ने युवराज सिंह एवं एलायंस बिल्डर्स के अन्य निदेशकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि एलायंस बिल्डर्स ने 40 से ज्यादा परिवारों से रकम लेकर आवासों पर कब्जा दे दिया, लेकिन बैनामा नहीं किए। मामले में कई विवेचक बदले जा चुके थे।
विज्ञापन


हाल ही में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने जांच में एलायंस बिल्डर्स के सभी निदेशकों के नाम खोलकर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी हुए थे। कोर्ट से समन जारी होने के बाद भी आरोपी हाजिर नहीं हुए। इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि नगाड़ा बजाकर सूचना दी गई है। तय अवधि में आरोपी हाजिर नहीं हुए तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें