फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकस्त की वजह मतदान के दिन कुछ जगह गड़बड़ी : ऐरन

Wed, 05 Jun 2024 04:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली लोकसभा सीट पर आखिरी वक्त तक जोरदार मुकाबला करने वाले सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन केवल तीन फीसदी वोटों से चूक गए। उन्होंने शिकस्त की वजह मतदान के दिन कुछ जगह गड़बड़ी होना बताई। इतने वोट मिलने पर उन्होंने जनता का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

बसपा से गठबंधन के बावजूद 2019 में सपा को बरेली लोकसभा सीट से 37 फीसदी वोट मिले थे। इस बार ऐरन ने दमदारी से चुनाव लड़ा तो पहली बार सपा प्रत्याशी के रूप में उन्होंने 532323 वोट पाए। यह कुल वोटों का 47.53 फीसदी हैं। चुनाव जीतने वाले छत्रपाल गंगवार को 567127 वोट मिले जो कुल वोटों का 50.64 फीसदी हैं। इस तरह 3.11 फीसदी वोटों से ऐरन को हार का सामना करना पड़ा। अमर उजाला से वार्ता में ऐरन ने कहा कि बरेली की जनता ने उन्हें वोट के रूप में जो प्यार और आशीर्वाद दिया है, वह बड़ी बात है। इसके लिए वह जनता का आभार जताते हैं। कहा कि कुछ जगह हमें अपेक्षा से कम वोट मिला है। वहां मतदान के दिन बूथ कैप्चरिंग व धांधली की शिकायत मिली थी। हमारे एजेंटों को बाहर कर दिया गया था, वर्ना हमारी जीत निश्चित थी। हम चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकें और इस धांधली की निष्पक्ष जांच की जाए। मतगणना के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वह पारदर्शी रही। उन्हें ईवीएम या मतगणना को लेकर कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें