फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लाभार्थियों का हक डकार गया कोटेदार, वितरण से पहले स्टॉक शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। अनियमितता की शिकायत पर कस्बे में सरकारी गल्ला विक्रेता के कोटे के भौतिक सत्यापन पर पहुंचे अधिकारियों के होश उड़ गए। जून माह के वितरण के लिए उपलब्ध कराया गया खाद्यान्न का स्टॉक शून्य मिला। कालाबाजारी का संदेह जताते हुए कोटेदार पर रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

डीएसओ मनीष सिंह, एआरओ विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम विदुषी सिंह, पूर्ति निरीक्षक शिखा पांडेय मंगलवार दोपहर मोहल्ला फूटा दरवाजा स्थित सरकारी गल्ला विक्रेता जमीर अहमद खां के यहां पहुंचे। टीम ने स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। स्टॉक शून्य मिला। राशनकार्ड धारकों के बयान दर्ज किए। मौके की फोटोग्राफी कराई। राशनकार्ड धारकों ने लिखित बयान देकर आरोप लगाया कि राशन डीलर प्रति यूनिट एक किलो राशन कम देता है। लाभार्थियों के अंगूठे पहले ही लगवा लिए जाते हैं। बाद में कम राशन वितरित दिया जाता है।
शिकायतों के अलावा भौतिक जांच में स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर अधिकारियों ने कार्रवाई की है। पूर्ति अधिकारी के मुताबिक जांच में गंभीर खामियां सामने आने के बाद डीएम की अनुमति से राशन विक्रेता के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें