फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्केच से आरोपी की पहचान नहीं कर सकी दुष्कर्म पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिटी रेलवे स्टेशन पर एटा की किशोरी के साथ दरिंदगी करने वाले का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़िता से पूछताछ के आधार पर जीआरपी ने आरोपी का स्केच बनवाया था। पीड़िता ने उसे पहचानने से इन्कार कर दिया है। इधर, आरपीएफ थाने के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिये संदिग्ध की पहचान की कोशिश भी नाकाम रही। मंगलवार को जीआरपी ने जंक्शन के सफाई कर्मचारियों और वेंडर्स को संदिग्ध का स्केच व वीडियो दिखाकर पहचान कराने की कोशिश की।
विज्ञापन

परिवार के साथ पूर्णगिरि से लौट रही एटा के एक मोहल्ले की किशोरी के साथ 24 मार्च की रात सिटी स्टेशन पर किसी ने दरिंदगी की थी। किशोरी परिजनों के साथ शाम सात बजे बरेली सिटी स्टेशन पर उतरी थी। यहां से सभी को रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस से कासगंज जाना था। रात आठ बजे ट्रेन आई तो सभी लोग उसमें सवार हो गए। अंदर जाने पर पता लगा कि वह रिजर्व कोच में आ गए हैं। इस पर लोग उतरने लगे, पर तब तक ट्रेन चल दी। किशोरी कहीं नजर नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की।
कुछ देर के बाद वह प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर बदहवास हालत में आती दिखी। उसने बताया कि एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रखने के बाद किशोरी को घर भेज दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर जीआरपी परवेज खान ने बताया कि सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें