फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जान से मारने की धमकी देकर जेल गया था दुष्कर्म का आरोपी, जमानत न देना जज साहब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट नरेंद्र प्रकाश ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी राजकुमार की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। पीड़िता की मां ने भी जमानत का विरोध किया। उसने लिखित रूप से कोर्ट में कहा कि राजकुमार धमकी देकर गया था कि जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद जान से मार देगा। जमानत के बाद वह गंभीर घटना को को अंजाम दे सकता है। उसे व बेटी को उससे जान का खतरा है।
विज्ञापन

थाना क्योलड़िया के एक गांव निवासी राजकुमार ने 10 जुलाई की रात किशोरी को अपने घर में खींचकर उससे साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसने वकील के जरिये जमानत के लिए याचिका दाखिल की। सोमवार को स्पेशल जज ने सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की दलीलों को खारिज कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें