बरेली। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान रेलवे शुक्रवार और एक नवंबर को अप-डाउन 10 परीक्षा विशेष अनारक्षित ट्रेनों का संचालन करेगा। ये गाड़ियां शाहजहांपुर-बिजनौर, मुरादाबाद-लखनऊ, बरेली-लखनऊ और बरेली-मथुरा के बीच चलाई जाएंगी।
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 05011 लखनऊ-बरेली विशेष गाड़ी लखनऊ जंक्शन से रात 11:35 बजे चलने के बाद सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत होते हुए अगले दिन सुबह 7:45 बजे बरेली आएगी। 05012 बरेली-लखनऊ विशेष गाड़ी शाम छह बजे बरेली से चलने के बाद अगले दिन तड़के तीन बजे लखनऊ पहुंचेगी। 05310 बरेली-मथुरा कैंट परीक्षा विशेष गाड़ी बरेली से तड़के चार बजे चलने के बाद सुबह 8:30 बजे मथुरा कैंट पहुंचेगी। 05309 मथुरा कैंट-बरेली विशेष गाड़ी मथुरा कैंट से शाम 6:10 बजे चलने के बाद रात 11 बजे बरेली आएगी।
04322 मुरादाबाद-लखनऊ विशेष गाड़ी मुरादाबाद से दोपहर 1:20 बजे चलने के बाद रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई और बालामऊ होते हुए शाम 6:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04321 लखनऊ-मुरादाबाद विशेष गाड़ी शाम सात बजे चलने के बाद रात 1:50 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। 04324-23 मुरादाबाद-लखनऊ मुरादाबाद विशेष गाड़ी का भी इन दिनों संचालन किया जाएगा। 04326 बिजनौर-शाहजहांपुर विशेष गाड़ी बिजनौर से रात 10:50 बजे चलने के बाद रात 1:25 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी। 04325 शाहजहांपुर-बिजनौर विशेष गाड़ी शाहजहांपुर से सुबह 7:10 बजे चलने के बाद दोपहर दो बजे बिजनौर पहुंचेगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि अधिकृत रेलवे एप पर ट्रेनों की समय सारिणी जांचने के बाद यात्रा करें।
सहारनपुर-वाराणसी के बीच एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन
बरेली। नियमित ट्रेनों पर यात्रियों के बढ़ते दबाव के बीच रेलवे सहारनपुर-वाराणसी के बीच एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 04552 सहारनपुर-वाराणसी विशेष ट्रेन 30 अक्तूबर को सहारनपुर से दोपहर दो बजे चलने के बाद शाम 7:10 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह सात बजे वाराणसी पहुंचेगी। 04551 वाराणसी-सहारनपुर विशेष ट्रेन दो नवंबर को दोपहर दो बजे वाराणसी से चलने के बाद रात 1:18 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह सात बजे सहारनपुर पहुंचेगी।