प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिशूल एयरबेस पर चेंज ओवर के लिए सिर्फ पांच मिनट तक बरेली में रुकेंगे लेकिन व्यवस्थाएं पूरी हो रहीं हैं। एक सप्ताह पहले से ही केंद्रीय खुुफिया एजेंसियोें ने बरेली में डेरा जमा लिया है और यहां पहले से चिन्हांकित संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। एसपीजी की टीम गुरुवार को बरेली आ जाएगी।
विज्ञापन
पीएम के दौैरे के कारण त्रिशूल के आसपास के गांव कंजादासपुर, मुड़िया अहमदनगर, परतापुर चौधरी आदि गांवों में खुुफिया टीम ने एक-एक में रहने वाले लोगोें और वहां रुके बाहरी लोगों की जानकारी जुटा ली है। क्योंकि त्रिशूल एयरबेस से सटे इन गांवों में झोपड़ी और कच्चे मकान वाले परिवार ज्यादा है। दो दिसंबर शाम से इन गांवों में पुलिस की कड़ी चौकसी भी रहेगी। पीएम के दौरे के मद्देनजर डीएम और एसएसपी ने गुरुवार को एसपीजी टीम के साथ अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक बुलाई है। जिसमें सेना के अधिकारी भी शामिल होंगे।