फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन को प्रधानमंत्री बरेली आएंगे

Thu, 01 Dec 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
nia arrests 3 al-qaeda suspects, they were planning to attack pm modi, says police
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिशूल एयरबेस पर चेंज ओवर के लिए सिर्फ पांच मिनट तक बरेली में रुकेंगे लेकिन व्यवस्थाएं पूरी हो रहीं हैं। एक सप्ताह पहले से ही केंद्रीय खुुफिया एजेंसियोें ने बरेली में डेरा जमा लिया है और यहां पहले से चिन्हांकित संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। एसपीजी की टीम गुरुवार को बरेली आ जाएगी।
विज्ञापन

पीएम के दौैरे के कारण त्रिशूल के आसपास के गांव कंजादासपुर, मुड़िया अहमदनगर, परतापुर चौधरी आदि गांवों में खुुफिया टीम ने एक-एक में रहने वाले लोगोें और वहां रुके बाहरी लोगों की जानकारी जुटा ली है। क्योंकि  त्रिशूल एयरबेस से सटे इन गांवों में झोपड़ी और कच्चे मकान वाले परिवार ज्यादा है। दो दिसंबर शाम से इन गांवों में पुलिस की कड़ी चौकसी भी रहेगी। पीएम के दौरे के मद्देनजर डीएम और एसएसपी ने गुरुवार को एसपीजी टीम के साथ अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक बुलाई है। जिसमें सेना के अधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें