फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विभागों में खींचतान में हिचकोले खा रहा गड्ढामुक्ति का फरमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट से बड़ा बाइपास मार्ग बीच में दो जगह धंस गया है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसमें जनता हिचकोले खा रही है। यहां से गुजरते समय गति कम न करें तो वाहन पलटने का खतरा रहता है। जिम्मेदार विभागों की आपसी खींचतान की वजह से यह सड़क गड्ढामुक्त नहीं हो पा रही है। लोक निर्माण विभाग के अफसर पत्र लिखकर खानापूर्ति में जुटे हैं। वहीं, जल निगम के अफसर भी जिम्मेदारी से कतरा रहे हैं। खामियाजा जनता भुगत रही है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर बीसलपुर चौराहे से लेकर बैरियर टू तक कई स्थानों पर गड्ढे हैं। 24 घंटे में छोटे-बड़े 10 हजार से अधिक वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी जल निगम पर जिम्मेदारी टाल रहे हैं। जल निगम के अफसर कहते हैं कि ठेकेदार से कहा है। जल्द मरम्मत होगी, लेकिन दिन गुजर रहे हैं। गड्ढे बरकरार हैं। इनकी आपसी खींचतान में मुख्यमंत्री का फरमान भी बेअसर साबित हो रहा है।


सेटेलाइट से बड़ा बाइपास मार्ग पर जल निगम ने पाइप लाइन बिछाई थी। उसके बाद सड़क को पहले की तरह ठीक नहीं किया गया। जल निगम (ग्रामीण) को सड़क ठीक करानी है। मैंने सात अक्तूबर को जल निगम की अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है। साथ में कॉल करके भी उन्हें अवगत कराया है। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें