फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुकदमा दर्ज करने में की लापरवाही तो नपेंगे थानेदार

Sun, 30 Jun 2024 05:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पहली अपराध समीक्षा बैठक में शनिवार को नवागत एसएसपी अनुराग आर्य ने थानेदारों के पेच कसे। उन्होंने कहा कि थानों पर सुनवाई न करने वाले, एफआईआर को लेकर टरकाने वाले और अपराधियों पर नरमी बरतने वाले थानेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। बेतहर काम करने वाले थानेदारों व पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित गोष्ठी में एसएसपी ने थानेदारों को सद रक्षणाय, खल निग्रहणाय (अच्छे की रक्षा व बुरे को दंड) के सिद्धांत पर काम करने के निर्देश दिए। आम लोगों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों से सौम्य व्यवहार करने, थानों में सफाई रखने, महिला संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि जेल से छूटे अपराधी कोई घटना करते हैं तो संबंधित थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
जमीन संबंधी विवाद राजस्व टीम के साथ निपटाएं
त्योहारों से पहले विवादित स्थलों का भौतिक निरीक्षण भी थानेदारों को करना होगा। जमीन से जुड़े विवाद को पुलिस राजस्व टीम के साथ समन्वय स्थापित कर निपटाएगी। पुलिसवालों को अपनी वर्दी दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई अपराधी पुलिस पर फायरिंग करें तो जवाबी कार्रवाई दमदारी से की जाए। जनसुनवाई डेस्क पर शिकायतों के गुणावत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें