फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्नातक में आवेदन का अंतिम दिन आज

Sun, 30 Jun 2024 05:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के स्नातक पाठ्यक्रम में पंजीकरण कराने का रविवार को अंतिम दिन है। आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 10 मई से पंजीकरण किए जा रहे हैं। इसकी अंतिम तिथि नौ जून तय की गई थी। आवेदन कम होने पर इसे 30 जून तक बढ़ाया गया। मुख्य प्रवेश समन्वयक प्रो. एसके पांडे के अनुसार 28 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन जारी है। अब तक करीब दो लाख सीटों के लिए वेबसाइट पर 92 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। अब भी एक लाख से अधिक सीटें खाली हैं। इनके लिए रविवार तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें