फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यूपी में सरकारी स्कूलों की दुर्दशा, उन्हें बंद किया जा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संसद के मानसून सत्र के आठवें दिन बुधवार को आंवला के सपा सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने कहा था कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा। मगर, बहुत अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि उत्तर प्रदेश के अंदर सरकारी स्कूलों की दुर्दशा है। सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

सपा सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तो छात्रों को लैपटॉप दिए जा रहे थे। आज छात्रों को मधुशालाएं दी जा रही हैं। आंवला लोकसभा ग्रामीण क्षेत्र की लोकसभा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की पढ़ाई के लिए अच्छे स्कूल नहीं है। बच्चों को अच्छी शिक्षा कैसे मिले, इसकी कोई व्यवस्था नहीं है। दूसरी तरफ एक नारा दिया जा रहा है कि सब पढ़ें, सब बढ़ें...। उन्होंने कहा कि इसी लोकसभा ने शिक्षा का अधिकार सबको दिया था। मगर, उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार छीना जा रहा है। सरकार से हमारी मांग है कि उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल बंद न किए जाएं। बल्कि, हमारे लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय या नवोदय विद्यालय की स्थापना की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें