बिशारतगंज। बिशारतगंज स्टेशन पर रेलवे की लापरवाही यात्रियों को भारी पड़ रही है। प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर केबल डाले जाने के लिए पिछले दिनों खोदा गया गड्ढा केबल डाले जाने के बाद मिट्टी से भर दिया गया।
बारिश में मिट्टी बह जाने के कारण प्लेटफाॅर्म पर फिर से गहरा गड्ढा बन गया है। इससे ट्रेन में चढ़ते-उतरते वक्त यात्रियों के जान पर जोखिम बना रहता है।
जल्दबाजी में कभी भी कोई यात्री गड्ढे में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो सकता है। गौरतलब यह है कि गड्ढा स्टेशन मास्टर कार्यालय के ठीक सामने है। विभागीय अधिकारियों का स्टेशन कार्यालय आना जाना होता है, लेकिन गड्ढे पर किसी की नजर नहीं पड़ी। संवाद