अलीगंज। भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ता द्वारा ट्वीट कर देश को बांग्लादेश बनाने के मामले में रवि कुमार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। दरअसल, शुक्रवार को अलीगंज के मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी भीम आर्मी के कार्यकर्ता रवि कुमार सागर ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कस्बा इंचार्ज बाबू खां के लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर शनिवार को रवि के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। संवाद