बिशारतगज। मझगवां ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अनदेखी का आरोप लगाते हुए 21 अगस्त को सामूहिक इस्तीफे देने का ऐलान किया है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आरोप है कि क्षेत्र पंचायत की बैठक नियमानुसार नहीं बुलाई जाती है। वर्ष में चार से छह बैठकें होनी चाहिए, पर पूरे साल में एक बैठक कराई जाती है। आरोप है कि ब्लाॅक के अधिकारी व कर्मचारी सदस्यों को तवज्जो नहीं देते। शनिवार को गांव भिंडौरा के क्षेत्र पंचायत सदस्य सद्दाम खान, मझगवां गांव के सुंदर लाल,जैतपुर शरीफपुर गांव की सरस्वती पत्नी हीरा लाल, कुन्डरिया फैजुल्लापुर के सुखलाल अपना इस्तीफा देने ब्लाॅक पहुंचे। खंड विकास अधिकारी के न मिलने पर वापस लौट गए। सदस्यों का आरोप है कि हाल ही में जो बैठक हुई। उसका मानदेय अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। खंड विकास अधिकारी हरषेंद्र कुमार ने बताया कि बैठक का मानदेय सदस्यों को जल्द दे दिया जाएगा। उनकी कोई समस्या है। उसके लिए बैठक कर बात कर ली जाएगी। संवाद