फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नकली जेवर बेचकर ठगी करने वाले को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। नकली जेवर को असली बताकर ठगी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके पास से एक बिल और पीली धातु के दो जेवरात भी बरामद किए। उत्तराखंड के कस्बा लालकुआं के मोहल्ला राजीव नगर निवासी विनय कुमार ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह लालकुआं की बंगाली कालोनी स्थित राधे रानी ज्वैलर्स के मालिक शिवम शर्मा से नकली जेवरात खरीदकर बहेड़ी के सर्राफा व्यापारियों को मजबूरी का बहाना बनाकर असली जेवर के रूप में बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से राधे रानी ज्वैलर्स के नाम का एक बिल और पीली धातु से बने कमरबंद व एक हार भी बरामद किए। धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें