नवाबगंज। एक विधवा महिला ने थाना हाफिजगंज के गांव निवासी युवक पर धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्थित एक गांव में रहने वाली एक विधवा महिला का आराेप है कि गुपलापुर गांव के रहने वाले सोनू आए दिन उसके घर पुलिस को भेज कर परेशान करता है। उसके पति की पांच माह पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। फोन पर उसकी सोनू से मुलाकात कुछ समय पहले हो गई थी। इसके चलते वह उसके घर आने जाने लगा।
आरोप है कि सोनू उसका धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। बात न मानने पर सोनू ने उसके पुत्र का अपहरण कर लिया था, जिसकी शिकायत करने के बाद उसने पुत्र को छोड़ा था। संवाद