फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साक्षी की नृशंस हत्या करने वाले को दी जाए फांसी

Wed, 31 May 2023 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। दिल्ली के साक्षी हत्याकांड को लेकर आक्रोशित अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गोविंद मौर्य को सौंपा। ज्ञापन में दिल्ली में नाबालिग साक्षी की नृशंस हत्या करने के आरोपी साहिल को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि देश में आए दिन कट्टरवादी मानसिकता के लोग अपनी पहचान छिपाकर हमारे समाज की बहन-बेटियों को बहला-फुसलाकर पहले उनका धर्मांतरण कराते हैं, बाद में उनका जीवन नारकीय बनाकर अंत में बर्बरता पूर्वक उनकी हत्या कर देते है। साक्षी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसने साहिल का प्रेम प्रस्ताव ठुकराकर उससे शादी करने से इन्कार कर दिया था।
सरकार से मांग है कि इस प्रकार के मामलों का संज्ञान लेते हुए सख्त कानून बनाया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। इस दौरान अमित शर्मा, उषा सतीजा, सुनील, दुर्गेश सक्सेना, आशीष हिंदू, दीपक कठेरिया, कृष्ण मुरारी शर्मा, सुशील चंद्रा, सुधीर सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें