फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिसके तबादले के लिए लिखा वह अंगद के पांव की तरह डटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला विद्युत उपकेंद्र में जाम छलकाने के मामले में कार्रवाई के नाम पर खेल अभी थमा नहीं है। अफसरों ने जिस संविदाकर्मी (विशाल सक्सेना) के तबादले के लिए आउटसोर्स कंपनी को पत्र लिखा था, वह रविवार को पुराने कार्यालय में ही अंगद के पांव की तरह डटा रहा। कॉमर्शियल वर्टिकल द्वितीय में उसकी मौजूदगी की तस्वीर वायरल होने पर गुरु और उसकी हनक की चर्चा पूरे कार्यालय में रही।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के दिन किला उपकेंद्र पर शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के 15 दिन के बाद टुकड़ों में कार्रवाई हुई। पहले तकनीकी कर्मचारी मनोज कुमार को निलंबित कर संविदाकर्मी सुनील कुमार की संविदा समाप्त कर दी गई। मामले ने तूल पकड़ा तो शुक्रवार को एसएसओ विशाल मिश्रा की संविदा भी समाप्त कर दी। दूसरे तकनीकी कर्मचारी श्याम सुंदर का तबादला कर दिया गया।
गुरु के करीबी बताए जा रहे कॉमर्शियल वर्टिकल द्वितीय में तैनात संविदाकर्मी विशाल सक्सेना का तबादला दूसरे वर्टिकल में करने के लिए आउटसोर्स कंपनी को पत्र भेजा गया था। रविवार को पुराने कार्यालय में मौजूद विशाल सक्सेना का फोटो वायरल हो गया। इसमें वह कुछ लोगों के साथ खड़ा है। विशाल सक्सेना ने बताया कि मेरा अभी तबादला नहीं हुआ है। मैं कार्यालय में काम करने नहीं, बल्कि बिजली नहीं आने की शिकायत करने गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें