फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उपचार कराने आए रोगी ने डॉक्टर से की अभद्रता

Sat, 05 Aug 2023 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। उपचार कराने आए एक मरीज सीएचसी में हंगामा कर दिया। वह डॉक्टर से झगड़ने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। समझौता होने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

आई फ्लू के बड़ी संख्या में मरीज इन दिनों अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस वजह से नेत्र रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर लंबी लाइन लगी रहती है। शुक्रवार को भी कई मरीज लाइन में खड़े हुए थे। उपचार कराने आए एक रोगी ने डयूटी पर आते ही नेत्र परीक्षण अधिकारी देवेन्द्र कुशवाह से जल्दी उसकी जांचकर दवा देने को कहा। डॉक्टर ने स्टोर से दवाईयां निकालने की बात कहकर इंतजार करने को कहा।
इस पर मरीज भड़क गया। डॉक्टर का आरोप है कि रोगी गालीगलौज करते हुए डंडा लेकर उनके ऊपर हमलावर हो गया। हंगामा होने पर वहां भीड़ जमा हो गई। स्टाफ के अन्य लोग भी पहुंच गए। हंगामा बढते देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले आयी।
विज्ञापन

नेत्र परीक्षण अधिकारी ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। बाद में आरोपी के परिजनों द्वारा माफीनामा लिखकर दिए जाने व नेत्र परीक्षण अधिकारी की सहमति पर पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें