फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा किसी महा गठबंधन में शामिल नहीं होगी

Mon, 16 Nov 2015 01:30 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिहार चुनाव परिणाम के बाद यूपी में महा गठबंधन जैसी चर्चा भले ही शुरू हो गयी है, लेकिन बसपा इस खेल से बिलकुल अलग है और अपने दम पर विधान सभा चुनाव में उतरने की तैयारी में है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि बसपा किसी गठबंधन में शामिल नहीं होगी। सपा सरकार से हर वर्ग पीड़ित है, पुलिस बेलगाम होकर खुद गुंडागर्दी में शामिल है। अब लोग इससे निजात पाना चाहते हैं, इसलिए बसपा अपने बूते ही सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर कब्जा बरकरार बनाए रखने की रणनीति बनाने पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सपा सरकार ने पंचायत चुनाव में जमकर धांधली करायी अब ग्राम प्रधान चुनाव में होना तय है। यह लोकतंत्र की लूट है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बसपा प्रत्याशी जिताने के लिए कार्ययोजना बनायी जा रही है।
जोनल कोआर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर के आवास पर एक बातचीत में सिद्दीकी ने बताया कि बिहार और दिल्ली विधान सभा चुनाव से तय हो गया है कि पब्लिक भाजपा एजेंडे के साथ नहीं है।
विज्ञापन

बसपा नेता सिद्दीकी ने कहा कि कैंट थाना पर हुई आगजनी के लिए खुद पुलिस जिम्मेदार है। पहले दिन ही बसपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिल कर हर मदद का वादा किया था। सिद्दीकी ने कहा कि यूपी में अराजकता का माहौल है, आगामी सरकार बसपा बनाएगी और पीड़ितों के आग्रह पर इन सभी मामलों की जांच कराएगी।
महा गठबंधन के सवाल पर सिद्दीकी बोले कि 1994 में बसपा मुखिया के साथ सपा गुंडों ने क्या किया ? यह काला अध्याय भुलाया नहीं जा सकता है। ऐसी स्थिति में सपा से चुनावी हाथ मिलाने का सवाल नहीं उठता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें