फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पार्किंग ठेका उत्तर रेलवे का और पर्ची काट रहे पूर्वोत्तर रेलवे की

Tue, 20 Oct 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन पर वाहन पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का एक बार फिर आरोप लगा है। ठेकेदार के गुर्गे उत्तर रेलवे के बजाय पूर्वोत्तर रेलवे की पर्ची दे रहे हैं, जिसके बाद रेलवे ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




यह शिकायत ललित मौर्य नाम के एक यात्री ने की है। जंक्शन पर पार्किंग का ठेका उत्तर रेलवे का है, लेकिन पर्चियां पूर्वोत्तर रेलवे के नाम से दी जा रही हैं। पिछले साल भी ठेकेदार के गुर्गों के खिलाफ रंगदारी वसूली की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बरेली जंक्शन उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत आता है। नियमानुसार ठेकेदार को उत्तर रेलवे के नाम से ही बिल या पर्ची देनी चाहिए। वर्तमान में दी जा रही पर्ची पर कार के लिए दो घंटे का शुल्क 60 रुपये, टैक्सी के लिए 80 रुपये, ई-रिक्शा व ऑटो के लिए 30 रुपये और रिक्शा के लिए 10 रुपये दर्ज है। पर्ची पर दिए गए मोबाइल नंबरों में से एक में नौ अंक हैं और दूसरा गलत है।

जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। डीसीआई स्तर से बरेली जंक्शन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक से बात की जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि बरेली जंक्शन की पार्किंग में पूर्वोत्तर रेलवे की रसीद या पर्ची देना अवैध है। मामले में विस्तृत जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें