फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज पर बकाया टैक्स की दोबारा की जा रही गणना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। टैक्स जमा न करने के चलते लंबे समय से बंद बरेली कॉलेज के 38 खाते जल्द चालू होने की उम्मीद है। मेयर ने इस वर्ष का टैक्स जमा करने पर खाते चालू कराने का आश्वासन दिया है। इसको लेकर कॉलेज के बकाया टैक्स की दोबारा से गणना भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

बीते दिनों कॉलेज के प्राचार्य ओपी राय, स्थापना प्रभारी दयाराम, चीफ प्रॉक्टर आलोक खरे व डीएसडब्ल्यू प्रभारी बीनम सक्सेना ने मेयर से मुलाकात कर कॉलेज के सीज खातों की समस्या के बारे में बताया था। प्राचार्य के अनुसार 10 दिन पहले नगर निगम की टीम आकर पूरे कॉलेज परिसर में बनी इमारतों का माप दोबारा से ले चुकी है। इसी के अनुसार कॉलेज के वार्षिक टैक्स की गणना की जाएगी।
कॉलेज पर 1998 से लेकर अब तक करीब 25 करोड़ रुपये का टैक्स लगाया गया है, जबकि कॉलेज जनहित में संचालित हो रहा है। ऐसे में इतना टैक्स नहीं हो सकता। इसलिए कॉलेज की टैक्स गणना दोबारा भी कराई गई है।
विज्ञापन

इस समय कॉलेज के 38 खाते बंद हैं, इस वजह से कई महत्वपूर्ण काम अटके हुए हैं। प्राचार्य ने बताया कि शासन को पत्र लिख कर पिछला बकाया भी माफ करने का अनुरोध किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें