आंवला। कल्कि स्वयं सेवक संघ की बैठक-संवाद
आंवला। गायत्री शक्ति पीठ पुरैना ढाल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय कल्की स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नितिन गुप्ता ने कहा कि हमारा संगठन समाज की सेवा, गो संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित है, जिसका उद्देश्य हिन्दू संस्कृति की रक्षा करना है। वैदिक संस्कृति व सभ्यता पर आघात हो रहा है। इसलिए संरक्षण आवश्यक है। समाज में भेदभाव पैदा किया जा रहा है।
गायत्री शक्तिपीठ के संचालक डॉ. विनीत विद्यार्थी दर्शन शास्त्री ने कहा कि समय बहुत नाजुक है, परंतु संगठित होकर अपनी संस्कृति की रक्षा करें। सबका सम्मान करें। कलियुग में संगठन ही शक्ति है। इस मौके पर सौरभ गुप्ता, विनीत शर्मा, अरविंद मिश्रा, दिनेश मौर्य, लकी श्रीवास्तव रजत मौर्य, अंशू अस्थाना, मिन्टू गुप्ता, रामजी मल, मुन्ना लाल श्रीवास्तव, अजय, चिरोंजी लाल आदि रहे। संवाद