फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिटी बसों में मार्च से शुरू होगी ऑनलाइन एम-पास की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर में चलने वाले सिटी बसों के संचालन के लिए मार्च से ऑनलाइन एम-पास (मंथली पास) की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इसमें चार श्रेणी के पास में छात्रों व बुजुर्गों को विशेष छूट रहेगी। इसको एप स्टोर से जाकर ई-सिटी बस यूपी ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग की तरफ से संचालित सिटी बसों का किराया जनवरी से तीन गुना सस्ता कर दिया गया है, जिससे यात्रियों की रोजाना औसत संख्या बढ़कर 4500 हो गई है। गर्मी में इसके और बढ़ने की संभावना है। यात्रियों को और सुविधा देने के लिए सिटी बस प्रबंधन की तरफ से इसके लिए बैठक कर रणनीति बनाई गई। इसके तहत मार्च से यात्रियों के लिए एम-पास जारी किया जाएगा।
चार कैटेगरी में यह एम पास रखा गया है। आम यात्रियों के लिए जनरल पास 900 रुपये का होगा, इसकी वैधता 30 दिन रहेगी। वहीं छात्रों के लिए 100 रुपये सस्ता पास होगा, यह 800 रुपये का होगा, जिसकी वैधता 30 दिन होगी। वहीं सीनियर सिटीजन का 800 रुपये का पास 30 दिन दिन के लिए होगा। वहीं एक दिन का पास 80 रुपये का होगा, इसमें अधिकतम 10 यात्रा की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें